सेंसेक्स और निफ्टी क्या हैं? जानिए इनमें क्या अंतर है? | What is Sensex and Nifty in Hindi

Hello & Welcome Guys, आपने अक्सर न्यूज़पेपर या टीवी चैनलों में देखा होगा हमें बताया जाता है आज सेंसेक्स इतने अंक ऊपर चढ़ा आज निफ्टी में इतने अंकों की गिरावट आई। यह सब खबरें देखने के बाद हमारे मन में विचार आता है कि यह सेंसेक्स और निफ्टी क्या है और इन्हें इतनी प्रमुखता के साथ क्यों दिखाया जाता है? दोस्तों यदि आप सेंसेक्स और निफ्टी को बेसिक से नहीं समझते तो आप भारतीय शेयर बाजार को कभी नहीं समझ पाएंगे। इसलिए आपको सेंसेक्स और निफ्टी को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि,

  • Sensex और Nifty क्या है?
  • Sensex और Nifty कैसे काम करता हैं?
  • Sensex और Nifty में क्या अंतर है?
  • Sensex और Nifty कम ज्यादा क्यों होते हैं?
  • Sensex और Nifty कम ज्यादा होने से मार्केट पर क्या असर पड़ता है?
  • Sensex और Nifty की शुरुआत कैसे हुई?
  • Sensex और Nifty में कितनी कंपनिया हैं?

दोस्तों यदि आप शेयर मार्केट को समझने की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको एक एक चीज को अच्छी तरह से समझना होगा तभी आप शेयर मार्केट में सफल हो पाएंगे। मैंने इस आर्टिकल में सेंसेक्स और निफ्टी के बारे में काफी विस्तार से चर्चा की है इसलिए ऐसे ही अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें और आपके मन में जो भी सवाल हो वह आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

Sensex और Nifty क्या है?

दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं हमारे देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) है। इन दोनों स्टॉक एक्सचेंज में हमारे देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां रजिस्टर्ड होती हैं। यदि हमें किसी भी कंपनी के शेयर खरीदना हो तो हम इन्हीं दो स्टॉक एक्सचेंज से शेयर खरीद सकते हैं। इस प्रकार इन दोनों स्टॉक एक्सचेंज से रोज शेयर बाजार का लेन-देन होता है। 

अब यदि मैं आपसे पूछूं की शेयर बाजार में आज तेजी हैं या मंदी? तो क्या आप प्रत्येक कंपनी के शेयर चेक करेंगे? नहीं, यह बहुत ही मुश्किल होगा क्योंकि शेयर बाजार में हजारों कंपनियां लिस्ट हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए बाजार में Index की व्यवस्था की गई जो बाजार के ओवरऑल मूड को बताता है।

Sensex और Nifty भारतीय स्टॉक एक्सचेंज के बेंचमार्क इंडेक्स है। Sensex मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्ट देश की प्रमुख 30 कंपनीज का एक इंडेक्स है और Nifty नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट देश की प्रमुख 50 कंपनियों का एक इंडेक्स है। इसे अब हम अलग-अलग समझने की कोशिश करेंगे -

Sensex क्या होता है?

Sensex का फुल फॉर्म Stock Exchange Sensitive Index हैं और यह BSE में लिस्ट अलग अलग क्षेत्रों की प्रमुख 30 कंपनियों का एक इंडेक्स है। मतलब सेंसेक्स के घटने या बढ़ने से हमें पता चलता है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट देश की बड़ी कंपनियों को प्रॉफिट हो रहा है या लॉस, जिससे हमें मार्केट के ओवरऑल मूड का पता चल सके। सेंसेक्स की शुरुआत 1 जनवरी 1986 से हुई थी।

चलिए इसे उदाहरण के द्वारा समझते हैं -

सेंसेक्स की 30 कंपनियों का क्या हाल है। नीचे दिए चित्र से हमें पता चलता है कि 30 में से 17 कम्पनियों के शेयर में थोड़ी गिरावट हैं।

अब आपको नीचे चित्र में सेंसेक्स का आज का भाव दिखाया गया है। आज सेंसेक्स 60852.97 पर हैं। इसका लाल रंग हमें बताता है कि मार्केट में आज थोड़ी गिरावट हैं। 


अब जैसे ही इन 30 कंपनियों के शेयर में तेजी आएगी तो हमें सेंसेक्स भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। 

Sensex में कितनी कंपनिया हैं?

BSE सेंसेक्स में 1986 में देश की सबसे बड़ी और वित्तीय रूप से मजबूत कंपनियों को शामिल किया गया। यह ऐसी कंपनियां हैं जिनके शेयरों की मांग बाजार में हमेशा ही रहती है, इन्हें ब्लूचिप कंपनियां कहा जाता है। इसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते है -

HTML Table Generator
Company Weight % CMP
 RELIANCE  17.20  2442.65
 HDFC BANK 10.41   1660.95
INFY   8.87  1525.55
 HDFC  7.66  2715.95
 ICICI BANK  5.57  870.35
TCS   5.52  3363.10
 HINDUNILVR  4.89  2548.75
KOTAK BANK   4.69  
 ITC  4.14  
 BHARTIARTL  2.77  
 LT  2.76  
 AXIS BANK  2.35  
MARUTI   2.06  
 BAJAJFINSV  1.99  
 ASIANPAINT  1.92  
 HCL TECH  1.90  
 SBIN  1.82  
 NESTLEIND  1.46  
 M&M  1.46  
 SUNPHARMA  1.45  
 ULTRACEMCO  1.12  
 TITAN  1.08  
 TECHM  1.04  
 POWERGRID  1.00  
 HEROMOTOCO  0.86  
 BAJAJ AUTO  1.01  
 NTPC  0.81  
 INDUSIND BANK  0.75  
 TATA STEEL  0.72  
 ONGC  0.71  

Nifty क्या है? 

दोस्तों सेंसेक्स की तरह निफ्टी भी एक इंडेक्स है जिसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्ट देश की प्रमुख 50 कंपनिया आती है। इसे Nifty 50 भी कहा जाता हैं। इसकी शुरुआत 1995 में हुई थी। नीचे दिए हुए चित्र में आप वर्तमान Nifty 50 के प्राइस को देख सकते हैं

Nifty में कितनी कंपनियां हैं?

दोस्तों निफ्टी NSE में लिस्ट अलग-अलग क्षेत्रों की देश की सबसे बड़ी 50 कंपनियां सम्मिलित है। इन सभी कंपनियों की लिस्ट आप NSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Sensex और Nifty में अंतर

दोस्तों यदि आप सेंसेक्स और निफ्टी के चार्ट देखेंगे तो आपको यह दोनों चार्ट एक जैसे ही दिखेंगे। क्योंकि यह दोनों चार्ट हमारे देश की सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स है इसलिए किसी भी कारण से आने वाली तेजी या मंदी हमें दोनों इंडेक्स पर दिखती है। लेकिन फिर भी इन दोनों के बीच यह अंतर है की सेंसेक्स 30 कंपनियों का एक इंडेक्स है और निफ़्टी 50 कंपनियों का एक इंडेक्स है।

Post a Comment

0 Comments